उबला हुआ अंडा खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:37

Boiled Egg Benefits: इस समय खाना शुरू कर दें सिर्फ 1 उबला अंडा, दूर रहेंगी ये बीमारियां

Boiled Egg Benefits: शरीर को हमेशा एनर्जी से भरपूर बनाए रखना जरूरी है। इसमें उबला अंडा आपकी मदद कर सकता है। उबला अंडा सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अंडे की सफेदी को प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना 1 उबला अंडा खाने से आपको मसल्‍स की ग्रोथ में मदद मिलती है।

जिम करने के बाद आप अंडे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये दिमाग को बूस्ट करने के साथ शरीर में मसल्स बिल्डप करने में भी मददगार है।
अंडा में पाए जाने वाले पोषक तत्व
अंडा कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) पाए जाते हैं, जो बच्‍चों से लेकर बूढ़ों तक की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह ने उबला हुआ अंडा खाने के फायदे बताए हैं। उन्होंने कहा कि अंडे में पाए जाने वाले विटामिन त्वचा और आंखों की रोशनी के लिए बेहतर होते हैं। ये विटामिन बी और आयरन का एक समृद्ध स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन के अच्‍छे लेवल में योगदान करता है।

उबला अंडा खाने के जबरदस्त फायदे (Amazing benefits of eating boiled egg)

वनज घटाने में मददगार है।
आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।
अंडा याददाश्त दुरुस्त करता है।
तनाव दूर करने में अंडा फायदेमंद है।
अंडा स्किन-बालों के लिए भी फायदेमंद है।
ब्लड में मौजूद ब्लड सेल्स को सुधारता है।
अंडा खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
उबला अंडा खाने का सही समय

सुबह ब्रेकफास्ट में अंडा खाना अधिक फायदेमंद है। अंडे की डिश तैयार करने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है।

 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info